फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   founded dead body of young lady, dought to rape

अब युवती की जली लाश मिली, रेप का शक

Sun, 14 Feb 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 14 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
founded dead body of young lady, dought to rape
सिंभावली में अक्टूबर 2015 में बैली डांसर की हत्या के बाद शव जलाने जैसा एक और मामला देहात थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। इस मामले की कडि़यां दिल्ली से भी जुड़ रही हैं।
विज्ञापन


गांव पीरनगर सूदना के जंगल में शनिवार को एक युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की रेप के बाद हत्या कर शव को जलाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को शव के पास से खून से सना एक पत्थर और एक जूता मिला है। थोड़ी दूरी पर एक बाग के पास से टूटे शीशे और दिल्ली के एक स्कूल का आईकार्ड भी मिला है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पीरनगर सूदना में करन सिंह का खेत है। उन्होंने खेत में गन्ना बो रखा है। शनिवार सुबह उन्होंने देखा कि खेत में एक युवती का जला हुआ शव पड़ा है।

इसके बाद उन्होंने गांव आकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर आनन फानन में देहात एसओ दीक्षित त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।


शव की शिनाख्त न होने पर उन्होंने खेत में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को शव के पास के एक जूता और खून से सना एक पत्थर मिला।

घटनास्थल से करीब करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक बाग के पास गाड़ी के टूटे हुए शीशे और दिल्ली के मयूर विहार के एक स्कूल का आईकार्ड मिला।

आईकार्ड पर एक दंपति का फोटो है। हालांकि पुलिस ने इस आईकार्ड पर संपर्क किया तो पता चला कि कुछ दिनों पहले उनकी कार चोरी हो गई थी।

सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि युवती की उम्र करीब 20-25 साल के आसपास है। युवती देखने में संपन्न परिवार की लग रही है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवती की रेप के बाद हत्या कर शव को यहां लाकर जलाया गया है। पुलिस युवती की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed