{"_id":"589738bb4f1c1b9073e802f1","slug":"flown-funds-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पासवर्ड पूछ खाते से रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का पासवर्ड पूछ खाते से रुपये उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 05 Feb 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : demo pic
शातिर ने एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड पूछकर किसान के खाते से 20 हजार उड़ा लिए। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। बहादुरगढ़ के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी किसान जितेंद्र ने रविवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जिसने उल्लेख किया है कि दो दिन पहले उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने अपने को बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि तकनीकी खराबी के चलते उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। इसे दोबारा चालू कराने के लिए उसके कार्ड का नंबर और पासवर्ड पूछा।
विज्ञापन
एटीएम बंद होने के डर से उसने कार्ड का नंबर और पासवर्ड बता दिया। शनिवार की शाम उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसे देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की जांच कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। एसओ संजीव शुक्ला ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।