फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire inspector young man.

दरोगा ने युवक पर फायर झोंका, लूट का आरोप

Sat, 07 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 07 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fire inspector young man.
पु‌‌‌लिस - फोटो : Demo pic

गांव दस्तोई में पारिवारिक विवाद के मामले का निपटारा कराने पहुंचे दरोगा ने तैश में आकर एक युवक पर फायर झोंक दिया। साथ ही युवक से 31 हजार रुपये भी लूट लिए। मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने सीओ सिटी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


गांव दस्तोई निवासी प्रदीप का अपने परिवार से बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम प्रदीप का परिवार के लोगों से विवाद हुआ। बात बढ़ने पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मामले का निपटारा करने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदीप का आरोप है कि दरोगा ने आते ही उसके परिवार के लोगों का पक्ष लिया और उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। किसी प्रकार उसने नीचे बैठकर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख दरोगा उसके 31 हजार रुपये भी छीन कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रदीप ने एसपी कार्यालय पहुंचकर फायरिंग का खाली खोखा दिखाया और मामले की जांच कराने की मांग की। एसपी अलंकृता सिंह ने जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।


उधर, सीओ सिटी ने बताया कि दस्तोई के लोगों ने दरोगा पर आरोप लगाया है। दरोगा को जांच के लिये कार्यालय बुलवाया गया। ग्रामीणों ने सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाने की जानकारी दी थी।

जांच कराई गई तो दरोगा के कारतूस पूरे पाये गए हैं। फिर भी अपने स्तर से वह जांच करा रहे हैं। वहीं, दरोगा का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed