{"_id":"57ff9afb4f1c1b8e1528fac7","slug":"finance-personnel-hostage-looted-rs-77-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मियों को बंधक बनाकर लूटे 77 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कर्मियों को बंधक बनाकर लूटे 77 हजार रुपये
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर लूटे 77 हजार रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने कार्यालय में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 77 हजार रुपये लूट लिए। खास बात यह है कि फाइनेंस कंपनी का कार्यालय पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है।
विज्ञापन
बदमाशों ने फाइनेंस कर्मियों से तीन मोबाइल भी लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ की कोशिश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, कर्मचारियों ने मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कुचेसर रोड चौपला पर एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। बृहस्पतिवार को कर्मचारी जगदीश व विपिन निवासी जोया जिला अमरोहा कार्यालय में बैठकर कैश गिन रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12.30 बजे तीन युवक ग्राहक बनकर कार्यालय में दाखिल हुए। तीनों ने तमंचे निकाल लिए और दोनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।
इसके बाद बदमाशों ने कंपनी के एकत्र किए हुए 60 हजार रुपये के अलावा जगदीश की जेब से दो हजार व विपिन की जेब से 15 हजार रुपये समेत कुल 77 हजार रुपये कैश व तीन मोबाइल लूट ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ऑफिस में पहुंचे लोगों ने दोनों को बंधक मुक्त कराया। सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास शुरू किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ शिव प्रसाद दूबे और बाबूगढ़ थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। कर्मचारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।