{"_id":"56f2a7514f1c1b3f4bf14d24","slug":"field-officer-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 23 Mar 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कपंनी के फील्ड ऑफिसर से हुई लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली स्थित फाइनेंस कपंनी के फील्ड ऑफिसर को अनूपशहर नहर पटरी पर गांव जमालपुर के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। वह होली मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर जिला बुलंदशहर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बुलंदशहर के थाना खानपुर के जीवन नगर गांव निवासी विजय कुमार सिंभावली में हरोड़ मोड़ स्थित एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। वे होली की छुट्टी लेकर बुधवार दोपहर अपने गांव लौट रहे थे। शाखा अनूपशहर नहर पटरी पर जमालपुर गांव के पास किसी परिचित का फोन आ गया।
विज्ञापन
वे उनसे बात करने के लिए वह रुक गए। तभी बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनसे सिंभावली जाने का रास्ता पूछा और कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाश विजय कुमार से 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
फील्ड ऑफिसर की बाइक की चाभी ले गए और आगे जाकर रास्ते में फेंक दी। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सुचना दी। एसपी ने सीओ क्राइम ब्रांच विशाल यादव और सीओ बाबूगढ़ एसएस राठौर को जांच के लिए सिंभावली भेजा। एसओ एनके शर्मा का कहना है कि फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।