{"_id":"5908cb174f1c1b810d441005","slug":"failure-to-accuse-the-accused-of-not-reporting-gangreport","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज न करने से आरोपियों के हौसले बुलंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज न करने से आरोपियों के हौसले बुलंद
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Tue, 02 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप की रिपोर्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस के गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज न करने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। जो पीड़िता को हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने मंगलवार को सीओ एससी पांडेय को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उल्लेख किया है कि 25 अप्रैल की रात वह घर में अकेली थी। तीन युवक जबरन घुस आए।
विज्ञापन
उन्होंने तमंचे के बल पर बलात्कार किया। उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। महिला का आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने एक सप्ताह बीतने के बाद भी न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने से आरोपियों के हौसले बुलंद है। जो उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने सीओ से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ एससी पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
...