फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Explosive reconstructed in five trains.

पांच ट्रेनों में खंगाला विस्फोटक

Thu, 21 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 21 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Explosive reconstructed in five trains.
हरिद्वार में विस्फोटक मिलने के बाद हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाया। पांच ट्रेनों में तलाशी ली गई और स्टेशन पर भी यात्रियों की चेकिंग हुई।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान नहीं मिला। बृहस्पतिवार को हरिद्वार में रेलवे स्टेशन के पास विस्फोटक बरामद हुआ था।

इसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी रेलवे स्टेशनों पर विशेष चौकसी बरतने और संदिग्धों की तलाशी लेने के निर्देश दिए थे। जैसे ही यह निर्देश जारी हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर चेकिंग की।
विज्ञापन


जनसाधारण एक्सप्रेस, बरेली इंटरसिटी, ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस में यात्रियों की तलाशी ली गई।

इसके अलावा टीमों ने स्टेशन पर रखे सामान की मैटल डिटेक्टर से जांच की। चेकिंग के दौरान यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया था।

जीआरपी एसओ सोमवीर सिंह ने बताया कि हरिद्वार में इन दिनों अर्द्ध कुंभ चल रहा है। ऐसे में वहां विस्फोटक मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed