{"_id":"58c55da64f1c1b7a26dc4194","slug":"excise-team-caught-liquor-worth-rs-21-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने पकड़ी 21 लाख रुपये की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम ने पकड़ी 21 लाख रुपये की शराब
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 12 Mar 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने निजामपुर बाइपास के पास चेकिंग के दौरान शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। साथ ही ट्रक में सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह आबकारी विभाग को सूचना मिली की एक ट्रक गाजियाबाद से हापुड़ की ओर रहा है, जिसमें तस्करी की शराब लदी हुई है। सूचना पर आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ट्रक को निजामपुर बाइपास के पास पकड़ लिया गया। ट्रक से आबकारी विभाग ने 375 पेटी शराब की बरामद की हैं।
साथ ही ट्रक चालक मनवेंद्र निवासी पंजाब व रणविजय निवासी पंजाब को पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि शराब पंजाब से बिजनौर जा रही थी। जिसकी कीमत 21 लाख रुपये है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन