{"_id":"030c42bbbc42850f6a7f7dfb73225ddf","slug":"electoral-conflict-in-revenge-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में संघर्ष, सात घायल
अमर उजाला, गढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली ब्लॉक के फरीदपुर गोसाई गांव में हारे और जीते प्रत्याशियों के समर्थकों में लाठी-डंडे चलने से सात घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
फरीदपुर गोसाई में गांव सोमवार सुबह को प्रधान पर हार-जीत होने को लेकर हारे और जीते प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद ही दोनों ही पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़ गए।
गांव में भगदड़ मच गई। करीब आधा घंटे तक चले संघर्ष में गुड्डी, गीता, रीना, योगेंद्र गिरि, अजय गिरि, राजपाल और अजित घायल हो गए। उन्हेें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसओ डीके त्यागी का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
बहादुरगढ़ के गांव बहापुर ठेरा में हारे प्रत्याशी के घर के सामने ढोल-नगाड़े बजा रहे जीते प्रत्याशी के समर्थकों को दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। जीतने वाले प्रत्याशी गुफरान खां के कुछ समर्थक सोमवार सुबह पराजित प्रत्याशी के घर के सामने ढोल-नगाड़े बजाकर डांस कर रहे थे।
इस पर परिवार ने आपत्ति जताई, लेकिन जीते प्रत्याशी के समर्थक नहीं माने। इससे गुस्साए हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने लाठी-डंडों लेकर विरोधियों को दौड़ाकर पीटा। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंच गए और आचार संहिता लागू होने के बाद भी विजयी जुलूस निकालने पर आपत्ति जताई।
वोट न देनेे से गुस्साए प्रधान पक्ष के समर्थकों ने सयुस के विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष के भाई की पिटाई कर दी। गांव मुहम्मदपुर रुस्तमपुर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे सयुस के पूर्व विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष गुलजार खां का छोटा भाई दिलदार टेंट हाउस पर किराया अदा करने जा रहा था।
रास्ते में खड़े कुछ लोगों ने प्रधान के पक्ष में वोट न देने पर गाली गलौज की। जमीन पर गिराकर पीटा। एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।