{"_id":"f0fdd13050771944774264acbf7e179d","slug":"dulana-tehsil-has-300-weapons-licenses-revoked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना तहसील के 300 शस्त्र लाइसेंस होंगे रद्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धौलाना तहसील के 300 शस्त्र लाइसेंस होंगे रद्द
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना तहसील के 300 शस्त्रधारकों के शस्त्र लाइसेंस रद्द हो सकत हैं। इन शस्त्रधारकों ने शासन के निर्देश के बाद भी लाइसेंस आनलाइन नहीं कराया है।
जिला प्रशासन ने इन सभी को नोटिस जारी कर लाइसेंस ऑनलाइन कराने के लिए तीन दिन का वक्त दिया है।
देशभर के शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस आनलाइन किए जा रहे हैं।
जिले के नौ थाना क्षेत्रों में 5415 शस्त्रधारक हैं। इनमें से 3796 शस्त्र धारकों ने लाइसेंस आनलाइन करा लिए हैं, लेकिन अभी भी 1621 शस्त्र धारकों ने ऐसा नहीं किया है।
जिला प्रशासन ने धौलाना तहसील क्षेत्र के 300 शस्त्र धारकों को नोटिस जारी किया है। इन शस्त्रधारकों से कहा गया है कि तीन दिन में अपना लाइसेंस ऑनलाइन करवा लें अन्यथा निरस्त कर दिया जाएगा। बता दें कि देश भर में सभी तरह के शस्त्र लाइसेंस आनलाइन किए जा रहे हैं।
जिन शस्त्र लाइसेंस धारकों ने अपना लाइसेंस आनलाइन नहीं कराए हैं, उन्हें नोटिस भेजा गया है। ताकि वह लाइसेंस आनलाइन करा लें अन्यथा उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। - अशोक कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर