फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drove the young man caught robbing.

गल्ला लूटकर भाग रहे दो युवक दबोचे

Wed, 07 Sep 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 07 Sep 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Drove the young man caught robbing.
लूटकर भाग रहे दो युवक दबोचे - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल स्टोर में रखा गल्ला लूटकर भाग रहे दो युवकों को राहगीरों ने पीछा कर रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों की जमकर धुनाई करने के बाद लोगों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


गढ़-चौपला पर गुरुद्वारा बाजार में बुधवार को दो युवक सपा नेता हाजी वकील सिद्दीकी के स्टोर पर दवा खरीदने पहुंचे। स्टोर संचालक दवा निकालने लगा तो युवक गल्ला लूटकर पैदल ही भागने लगे। नजर पड़ते ही व्यापारी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर राहगीर और आसपास के दुकानदारों ने पीछाकर युवकों को दबोच लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में मोहन और संजय निवासी अर्थला थाना मोहननगर जनपद गाजियाबाद शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed