{"_id":"58483f854f1c1be1594496f7","slug":"deceased-physician-who-progressed-withdraw-funds-account-polic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक चिकित्सक के खाते से रुपये निकालने वाले तक नहीं पहुंच पाई पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक चिकित्सक के खाते से रुपये निकालने वाले तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक चिकित्सक की विधवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवंगत चिकित्सक के नाम पर एटीएम जारी कराकर 17.98 लाख की रकम निकालने के सनसनीखेज मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चिकित्सक की विधवा ने बैंक अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने को डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रजघाट में क्लीनिक चलाने वाले सुनील त्यागी का बीमारी से पिछले साल निधन हो गया था। उनका गढ़ की आईसीआईसीआई बैंक शाखा में खाता है। मौत के समय खाते में 1808636.42 रुपये जमा था।
विज्ञापन
उनकी मौत के बाद फर्जी ढंग से एक एटीएम जारी करा लिया गया। एटीएम से कई बार में 17.98 लाख से अधिक रुपये निकाल लिए गए। इसका पता लगते ही चिकित्सक की पत्नी माधुरी त्यागी ने 28 नवंबर को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पुलिस ने अभी तक जांच शुरू नहीं की है। परेशान माधुरी त्यागी ने डीएम को पत्र भेजा है। इसमें उल्लेख किया है कि उसके पति के खाते से इतनी बड़ी रकम निकाले जाने की साजिश में शाखा प्रबंधक और सेल्स अफसर शामिल हैं।
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।