{"_id":"58a9aa8b4f1c1b921ad86292","slug":"death-train-causing-discomfort-to-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में व्यक्ति की मौत, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में व्यक्ति की मौत, यात्रियों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 19 Feb 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में शनिवार रात एक व्यक्ति ने अचानक दम तोड़ दिया। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। हापुड़ स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग 11 बजे दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के सामान्य कोच में एक यात्री सवार था। जैसे ही ट्रेन पिलखुवा स्टेशन से गुजरी तो सीट पर बैठा यह व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन फानन में मामले की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने हापुड़ स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही शव को बाहर निकाला। तभी स्टेशन पर अन्य कोच में यात्रा कर रहे उसके कुछ परिचित भी उतर गए, जिन्होंने मृतक की शिनाख्त रंजीत निवासी गांव नारायणपुर जिला रायबरेली के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी इंद्रपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण अचानक हृदय गति रुकने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।