{"_id":"591736764f1c1b8518850f31","slug":"dead-body-of-unknown-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 13 May 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : demo pic
अज्ञात युवक का अर्द्घनग्न शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच कर रही है। सिंभावली के हरोड़ा रोड पर शराब ठेके के सामने
विज्ञापन
सड़क पार स्थित सरकारी हैंडपंप के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक अर्द्घनग्न हालात में 20 वर्षीय युवक का अज्ञात शव पड़ा हुआ था। सड़क से होकर निकलने के दौरान नजर पड़ते ही एक राहगीर ने सौ नंबर पर सूचना कर दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव पर जींस और कच्छा था। उसकी शर्ट गायब थी। चप्पल कई मीटर दूरी पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
आसपास के गांवों में युवक की गला घोटकर हत्या करने के बाद उसका अर्द्घनग्न शव शराब ठेके के सामने फेंके जाने की चर्चा है। क्षेत्र में 40 दिनों के भीतर चार अज्ञात युवतियों समेत अज्ञात शव मिलने की यह पांचवी घटना है।
एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसकी मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है।