{"_id":"58bd89f84f1c1b1b44dc41dc","slug":"civil-police-will-protect-the-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलवे ट्रैक की सुरक्षा करेगी सिविल पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब रेलवे ट्रैक की सुरक्षा करेगी सिविल पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
रेल ट्रेक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पिछले दिनों हुई ट्रेन हादसों में आतंकियों से तार जुड़ने पर रेलवे और प्रदेश के आला पुलिस अफसरों ने वार्ता कर तय किया है कि अब सिविल पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर नजर रखेगी, ताकि कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कानपुर से करीब 60 किमी दूर पुखराया में 20 नवंबर 2016 की रात हुए रेल हादसे में करीब 150 यात्रियों की जान चली गई थी और बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए थे। पिछले एक दशक में यह सबसे भयानक रेल हादसा था।
विज्ञापन
प्रारंभ में अधिकारी इसे रेल दुर्घटना ही माने रहे थे, लेकिन बिहार पुलिस से मिले सूत्रों से जब रहस्य खुला तो दिल्ली तक सनसनी फैल गई, क्योंकि ट्रेन दुर्घटना कराने में आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे पुलिस बल व जीआरपी पुलिस को विशेष निगरानी के आदेश जारी किए गए थे। साथ ही रेलवे अधिकारियों ने सिविल पुलिस के अधिकारियों से वार्ता कर संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस
का भी विशेष रूप से ट्रैक की सुरक्षा के लिए सहयोग मांगा था। इसके बाद पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रदेशभर के थानों के लिए पत्र भेज दिया गया। जिसमें अपने अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक की सुरक्षा की निगरानी की बात कही गई है।
पुलिस चौकी प्रभारी व अन्य बीट सिपाही अपने अपने क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर निगाह रखेंगे। पूरे मामले की सूचना समय-समय पर अधिकारियों को दी जाएगी।
एसपी अलंकृता सिंह ने संबधित थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। जिले के रेलवे ट्रैक पर निगाह रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।