फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cheated lakhs rs in the name of the job.

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

Wed, 25 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 25 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Cheated lakhs rs in the name of the job.
लाखों ठगे - फोटो : demo pic

सऊदी अरब की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मेरठ निवासी युवक ने किसान के बेटे और भतीजे से लाखों रुपये ठग लिए। नौकरी और रुपये वापस न मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गांव सरूरपुर निवासी किसान अजहरुद्दीन के बेटे अनस और भतीजे वसीम ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि मेरठ के थाना किठौर के गांव जड़ौदा निवासी नौफिल खां ने खुद को सऊदी अरब की एक कंपनी का एजेंट बताकर अपने झांसे में ले लिया।
विज्ञापन


कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर तीन मार्च को उनसे तीन लाख रुपसे ले लिए। आरोपी नौफिल ने हवाई जहाज की दो टिकट और कंपनी का लेटर बहुत जल्द मुहैया कराने का भरोसा भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह से भी अधिक बीतने पर भी कंपनी में नौकरी नहीं मिली और न ही रुपये वापस किए है। पीड़ितों का आरोप है कि रुपये लौटाने का तगादा करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए आगे तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी देकर उन्हें घर से भगा दिया।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed