{"_id":"58763fe24f1c1b1529baa537","slug":"caught-two-furnaces-of-raw-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने पकड़ी कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम ने पकड़ी कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियां
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 11 Jan 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
शराब बनाने की दो भट्ठियां पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी टीम ने छापामार अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियों का भंडाफोड़ किया है। टीम ने भारी मात्रा में तैयार शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर और बलवापुर के जंगल में छापामार अभियान चलाया।
विज्ञापन
जंगल में गन्ने के खेत में कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियां चलती पाई गईं। टीम ने मौके से 100 लीटर तैयार शराब, दो हजार लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
टीम ने मौके से शराब बना रहे दो आरोपियों राजेंद्र और रणवीर निवासी बागड़पुर को गिरफ्तार किया है। शराब और उपकरणों को कब्जे में लेकर लहन को नष्ट कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।