फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cantor procession returning reflex, two killed

बारात से लौट रहा कैंटर पलटा, दो की मौत

Sun, 27 Nov 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 27 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cantor procession returning reflex, two killed
कैंटर पलटा - फोटो : अमर उजाला

रबुपूरा कोतवाली क्षेत्र के तनाजा गांव के बारातियों को लेकर लौट रहा कैंटर शुक्रवार रात जेवर-सिकंद्राबाद मार्ग पर खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में 15 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में उसी परिवार के एक रिश्तेदार सहित सात लोग घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिजन ने बिना किसी शिकायत के शवों का पोस्टर्माटम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


रबुपूरा के चकवीरमपुर उर्फ तनाजा गांव में जगवीर के बेटे सचिन की शादी थी। शाम को बारात जेवर पहुंची। रात करीब 12 बजे बारात की चढ़त होने के बाद डीजे लदी गाड़ी तनाजा गांव लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी गांव पहुंचने के चक्कर में उस पर परिवार के कुछ लोग भी सवार हो गए। जेवर-सिकंद्राबाद मार्ग पर किशोरपुर गांव के पास एक ट्रक सड़क पर खराब हुआ खड़ा था। उसे बचाने के चक्कर में चालक से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर लहराती हुआ कैंटर 15 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

गाड़ी में डीजे बजाने के लिए रखा जनरेटर कालू पुत्र रविन्द्र (16 वर्ष) के ऊपर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। केबिन में बैठे विक्की पुत्र शीशपाल (27) की भी केबिन से दबकर मौत हो गई।

हादसे के बाद चीखपुकार सुनकर किशोपुर के ग्रामीणों ने घायलों को कैंटर से निकाला। उन्होंने राजकुमार पुत्र शीशपाल (35), विमल पुत्र संजय (14), सतपाल पुत्र जगन, केशव पुत्र धर्मपाल, निक्की पुत्र राकेेश सभी निवासी तनाजा व गुड्डू निवासी अधेड़ा को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया।


सुबह तक विमल और राजकुमार को छोड़कर सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे में मारे गए युवकों के परिजन ने कोतवाली पुलिस से शवों का पोस्टर्माटम कराने से मना करते हुए शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। देर शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed