फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   By striking the head, killing innocent abducted

सिर पर वार कर अपहृत मासूम की हत्या

Mon, 05 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 05 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
By striking the head, killing innocent abducted
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर दहपा में आठ दिन से लापता तीन वर्षीय बच्चे की हत्या सिर पर भारी वस्तु से वार करके की गई। उसका शव रविवार को मंदिर के पास खाली पड़े  खेत में पड़ा मिला। सूचना पर एएसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराकर अगवा की आशंका जताई थी।

विज्ञापन


गांव में चर्चा है कि तंत्रमंत्र के लिए मासूम को मारा गया है। ग्रामीणों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई तो यह गांव हिम्मतपुर दहपा  निवासी नाजिर अली के तीन वर्षीय पुत्र सारिम का निकला। यह आठ दिन से लापता था। नाजिर घर के पास ही परचुन की दुकान करता है।
विज्ञापन


28 अगस्त को घर के बाहर खेलते वक्त सारिम नजदीक की परचुन की दुकान पर गया था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पूरे गांव में बच्चे को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिल सका। दो दिन बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का शव मिलने से गांव में चर्चा है कि मासूम की हत्या तंत्र मंत्र के लिए की गई है। एएसपी रामनयन यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाल पिलखुवा विजय बहादुर ने बताया कि बच्चे की मौत सिर पर भारी वस्तु का प्रहार होने से हुई है। मामले का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत
हापुड़ (ब्यूरो)। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंबेडकरनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सिंभावली के माधवपुर गांव निवासी रतनवीर (30) अंबेडकरनगर में किराए के मकान में रहते थे।

रविवार सुबह उनका शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह पत्नी नीतू ने शोर मचाया जिस पर आसपड़ोस के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद रतनवीर के परिजन थाना देहात पहुंचकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक ने गृह कलेश के चलते आत्मघाती कदम उठाया हैर। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल वालों ने ने आरोपों को निराधार बताकर रंजिश के तहत फंसाने की बात कही है। सीओ विशाल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


रात में फेंका गया शव
मासूम का शव शनिवार को हत्या करके ही मंदिर के पास फेंका गया था। जांच में शव पुराना नहीं लग रहा था। जिस स्थान पर शव पड़ा मिला, वहां से होकर रोजाना लोगों का निकलना रहता है। गायब मासूम की तलाश में परिजन मारे-मारे उसको तलाश रहे थे। रात में हत्या कर फेंके जाने के बाद बच्चे का शव रविवार सुबह हीी लोगों को मिल गया था। लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed