{"_id":"5947e7d94f1c1b33798b456a","slug":"businessman-house-robbery-by-making-mortgage-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के परिवार को घर में बंधक बनाकर लाखों की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के परिवार को घर में बंधक बनाकर लाखों की डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
लाखों की डकैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर रविवार देर रात रिटायर्ड फौजी और सेटरिंग कारोबारी के घर में घुसकर उनके बेटे और दो बेटियों को बंधक बनाकर दर्जनभर बदमाशों ने लाखों की डकैती को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना के दौरान कारोबारी मकान के भूतल पर सोते रहे और बदमाश पहली मंजिल से करीब सवा दो लाख का कैश और करीब आठ लाख की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर सेटरिंग कारोबार करने वाले रिटायर्ड फौजी जुल्फिकार उर्फ पप्पू यहां पत्नी शकीला, बेटे जिया उल हक, शान उल हक के साथ रहते हैं। कुछ दिन से उनकी शादीशुदा बेटियां हिना और इशरत भी घर पर आई हैं।
विज्ञापन
रविवार रात को कारोबारी पत्नी के साथ मकान के भूतल पर बने कमरे में जबकि बेटे-बेटियां पहली मंजिल पर सो रहे थे। देर रात करीब 11 बजे तमंचे और छुरी लिए करीब एक दर्जन बदमाश घर में घुसे और बाग की रखवाली कर रहे शब्बीर को गनप्वाइंट पर ले लिया।
इसके बाद वे सीधा पहली मंजिल पर पहुंच गए। बदमाशों ने एक कमरे में सो रहे शान, इशरत और हिना को गनप्वाइंट पर लिया और अलमारी से करीब सवा दो लाख का कैश और करीब आठ लाख की ज्वैलरी लूट ली। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
करीब सवा घंटे तक घर खंगालने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शान ने शोर मचाकर परिजनों को जगाया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। एसपी हेमंत कुटियाल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बदमाश तीन मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं जिनकी मदद से बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है। बदमाशों ने सबसे पहले बाग में रखवाली कर रहे शब्बीर को गनप्वाइंट पर लिया और सीधे ऊपरी मंजिल पर गए जहां ज्वैलरी रखी थी। वह भूतल पर नहीं गए। ऐसे में हो सकता है कि किसी ने उन्हें मुखबिरी की थी कि ऊपरी मंजिल पर ही माल मिलेगा।
एसपी हेमंत कुटियाल के साथ क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें बना दी गई हैं। तीनों लगातार छापेमारी कर बदमाशों का सुराग खोज रही हैं।
डॉग स्क्वायड की टीम बाग के पास से एक जोड़ी हवाई चप्पल, कुछ काजू और नमकीन का खाली पैकेट बरामद किया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश वारदात से काफी पहले ही जंगल में आ गए थे। उन्होंने बाग के पास ही बैठकर नमकीन आदि खाया और परिवार के सोने के बाद घटना को अंजाम दे डाला।