{"_id":"5819f35e4f1c1bc52b435b22","slug":"burglars-had-broken-syndicate-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडिकेट बैंक में चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंडिकेट बैंक में चोरों ने लगाई सेंध
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 02 Nov 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
बैंक में चोरों ने लगाई सेंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीत विहार में एचपीडीए कार्यालय के पास सिंडिकेट बैंक का स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने में नाकाम रहने पर चोरों ने बैंक से दो कंप्यूटर चुरा लिए। तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक पहुंचे अफसरों ने जब बैंक में सेंध लगा देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
बैंक में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एएसपी, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रीत विहार में स्थित सिंडिकेट बैंक तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार को खुला। बैंक पहुंचे अधिकारियों ने जंगला टूटा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने बैंक में सेंध लगाकर स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने की कोशिश की है,
विज्ञापन
ताला नहीं टूटने पर चोरों ने बैंक से दो कंप्यूटर चुरा लिए। इन कंप्यूटरों में बैंक का डाटा फीड था। बैंक प्रबंधक बाल मुकुंद शर्मा ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। बैंक में चोरी होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
एएसपी रामनयन यादव, सीओ शैलेंद्र राठौर और थाना प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की। पुलिस को मौके से दो हेलमेट मिले हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर पहचान छिपाने के लिए हेलमेट लगाकर आए थे। पुलिस ने चोरों की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज जांच करने में जुट गई है।
प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बैंक और आसपास के दुकानों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रामनयन यादव, एएसपी हापुड़
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बैंक का अलार्म बंद मिला। बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। बैंक प्रबंधक बाल मुकुंद शर्मा ने बताया कि चूहे के तार काटने से अलार्म बंद हो गया था।
डीवीआर से सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने रात में ड्यूटी देने वाले एचपीडीए के दो होमगार्ड्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।