फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   brothers hosteg, looted mobile and cash

भाइयों को बंधक बनाकर नगदी और बाइक लूटी

Sun, 07 Feb 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Sun, 07 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
brothers hosteg, looted mobile and cash
फसल की सिंचाई कर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को बंधक बनाकर बदमाशों ने तीन सौ रुपये की नगदी समेत बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने चाकू से हमला कर एक भाई को घायल कर दिया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा के किसान राजे सिंह का बेटा अनिल चचेरे भाई प्रगेश के साथ शुक्रवार रात को सिंचाई करने खेत पर गया था। रात में 8 बजे बाइक से घर लौटते समय तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर अनिल को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

इसके बाद लुटेरों ने दोनों भाइयों को रस्सी के सहारे पेड़ में बांध दिया और बाइक, तीन सौ रुपये समेत मोबाइल लूटकर भाग गए।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों का शोर सुनकर खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए, उन्होंने दोनों युवकों को बंधन मुक्त किया।

पीड़ितों को साथ लेकर परिजन तथा ग्रामीण रात में ही थाने पहुंच गए। पुलिस ने घायल को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराकर संपर्क रास्तों पर कई घंटों तक चेकिंग की, परंतु कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अनिल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर वाईके पूनिया का कहना है कि बदमाशों की सुरागरसी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed