{"_id":"583728024f1c1b8e4d13b17b","slug":"brother-in-law-rape-attemp","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने की रेप की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने की रेप की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
देवर ने की रेप की कोशिश
- फोटो : Demo Pic
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे घर में महिला को अकेला देख पड़ोसी देवर ने घर में घुसकर रेप करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रात करीब पौने आठ बजे एक महिला अपने दोनों बच्चों को सुलाने के बाद घर का काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका चचेरा देवर दीवार फांदकर घर में घुस आया और रेप करने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने मामले की सूचना कंट्रोल रू म को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
उधर, एसओ आरके शर्मा का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी