फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy recieved sandals on chocolate day.

चॉकलेट डे पर मनचले ने चप्पल ‘खाई’

Tue, 09 Feb 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
boy recieved sandals on chocolate day.
चॉकलेट डे पर सरेराह नौंवी क्लास की छात्रा से प्यार इजहार करना एक सिरफिरे आशिक को भारी पड़ गया। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने मनचले को दबोच लिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन


पुलिस के आने की भनक लगने पर मनचला चकमा देकर भाग निकला। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली लड़की मंगलवार शाम दुकान से घरेलू सामान खरीदने गई थी।
विज्ञापन


रिश्तेदारी में आया एक युवक सड़क किनारे खड़ा था। उसने वेलेंटाइन वीक से जुड़े चॉकलेट डे का उल्लेख कर छात्रा से प्यार का इजहार किया।

तभी किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मनचले को दबोच लिया और जूते-चप्पलों से धुनाई कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी भीड़ को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी खड़ी फसल में छिपकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed