{"_id":"57d2cb5b4f1c1b5d78317c82","slug":"bookkeeper-three-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लौट रहे मुनीम से तीन लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से लौट रहे मुनीम से तीन लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 09 Sep 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाई के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम व उसके दोस्त के साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कोई बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
कोटला मेवातियान निवासी मीट व्यापारी नईम का मुनीम सुहेल निवासी पत्थर वाला कुंआ अपने दोस्त जुबेर आलम के साथ गढ़ रोड स्थित बैंक से रुपये निकालने आया था। बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर लौट रहा था।
विज्ञापन
मोहल्ला खाई के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट के शिकार युवकों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बदमाशों का पीछा भी किया,
विज्ञापन
लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस मामला आपसी मारपीट का बता रही है।
उधर, इस बाबत सीओ विशाल यादव का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृश्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।