{"_id":"5730e8674f1c1b160591a014","slug":"bjp-leader-s-son-in-the-river-flowing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री का बेटा गंगा में बहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री का बेटा गंगा में बहा
अमर उजाला/ब्यूरो, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Tue, 10 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
गंगा में बहे सोनू को तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा के साथ गंगा स्नान को गया भाजपा नेत्री का बेटा बह गया। गोताखोर देर रात तक गंगा में युवक की तलाश करते रहे। गढ़ के मुख्य बाजार में रहने वाली भाजपा नेत्री कांता शुक्ला का 35 वर्षीय बेटा हर्षवर्धन उर्फ सोनू सोमवार की शाम को ब्रजघाट तीर्थनगरी गया था।
विज्ञापन
वह अपने मामा रामबाबू निवासी दौलतपुर बुलंदशहर के साथ गंगा में डुबकी लगा रहा था। पानी के तेज बहाव में सोनू बह गया। मामा की चीख पुकार सुनकर नाव चला रहे मल्लाहों गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन सोनू उनकी आंखों से ओझल गया।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही भाजपा नेत्री घर में कोहराम मच गया। आननफानन में परिजन बिलखते हुए ब्रजघाट पहुंचे। पुलिस ने निजी गोताखोरों और मल्लाहों से गंगा में युवक की तलाश करा रही है। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि गोताखोरों से गंगा में बहे युवक की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन