फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP leader house, stealing millions.

भाजपा नेत्री के घर लाखों की चोरी

Sat, 14 Jan 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 14 Jan 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
BJP leader house, stealing millions.
लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ग्रीन वैली कालोनी में शुक्रवार देर शाम चोरों ने भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री के घर को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये जेवर और कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय घर पर ताला बंद था।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा नेत्री ने जल्द खुलासे की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, ग्रीन वैली कालोनी में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंत्री रश्मि रुहेला परिवार के साथ रहती हैं।
विज्ञापन


उनके पुत्र संदीप की दो माह पूर्व ही शादी हुई है। शुक्रवार को मकान का ताला लगाकर रश्मि और उनके पुत्र संदीप वंशु गार्डन स्थित दुकान पर गई थीं। इसी बीच अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में घर पहुंचने पर मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा देखकर वह सन्न रह र्गइं। पीड़िता ने बताया कि चोर उसके यहां से दो एलसीडी, चार सोने के सेट ,दो चेन, सात अंगूठी, आठ जोड़ी पाजेब समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।


चोरी की सूचना मिलने पर थाना देहात पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा नेताओं ने जल्द खुलासे की मांग की है। उधर, कार्यावाहक थानाध्यक्ष रामरतन यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed