फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bholu gang arrested two shooters.

भोलू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 21 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Bholu gang arrested two shooters.
जोया के ग्राम प्रधान की हत्या करने आए थे शातिर - फोटो : अमर उजाला

भोजपुर थाना क्षेत्र के जोया गांव के प्रधान की हत्या करने आ रहे भोलू गैंग के दो बदमाशों को बाबूगढ़ पुलिस ने बनखंडा नहर पुल पर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई एक स्विफ्ट कार, दो तमंचे और  2550 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि रविवार रात बाबूगढ़ पुलिस बनखंडा नहर पुल पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशो को कार समेत दबोच लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और 2550 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


बदमाशों ने अपने नाम गोपाल पंडित उर्फ रोहित शर्मा उर्फ अमित शर्मा निवासी पनवाड़ी गांव थाना दौराला जिला मेरठ और सुनील तोमर गांव जोया थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद बताया। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाश भोलू गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 13 फरवरी को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बरेली निवासी एक व्यक्ति से स्विफ्ट कार लूटी थी। होली के बाद वह जोया के ग्राम प्रधान की हत्या करने वाले थे। इसके लिए वे फुलप्रूफ प्लानिंग भी कर चुके थे। इसके अलावा सिमरौली के एक घर में घुसकर उन्होंने 2550 रुपये भी लूटे थे।


भोलू गैंग के बदमाशों को दबोचने वाली पुलिस टीम को डीआईजी और एसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जल्द ही पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed