{"_id":"570d2abb4f1c1b96084a6b27","slug":"beaten-the-widow","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने विधवा को पीटकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने विधवा को पीटकर घायल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जे की शिकायत करना विधवा भाभी को भारी पड़ गया। देवर ने विधवा को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा की विधवा प्रेमवती ने थाने में तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि उसके पति रिसाल सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह जैसे तैसे अपने परिवार की गुजर बसर कर रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके पति के हिस्से वाली घेर की जमीन में देवर बलजीत मुठमर्दी के बल पर कब्जा कर रहा है, जिसकी खबर मिलते ही वह उसके पास शिकायत करने पहुंच गई। विधवा का आरोप है कि अवैध कब्जा हटाने की बजाए देवर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया और धमकी दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।