फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bagpat family identify girl deadbody, police will be do dna test

बागपत के परिवार ने पहचाना शव पर डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Tue, 16 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 16 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
bagpat family identify girl deadbody, police will be do dna test
देहात थाना क्षेत्र के पीरनगर सूदना गांव में दो दिन पूर्व जली अवस्था में मिले युवती के शव की शिनाख्त बागपत के गांव धनौरा सिल्वर नगर निवासी एक परिवार ने की है।
विज्ञापन


पुलिस अभी असमंजस में है और अब डीएनए टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। परिवार ने मृत युवती के पैर में चोट के निशान और अंगुली में छल्ला मिलने के आधार पर शिनाख्त का दावा किया है।
विज्ञापन


पीरनगर सूदना गांव में दो दिन पूर्व करन सिंह के गन्ने के खेत में करीब 20 वर्षीय युवती का जला हुआ शव मिला था। आशंका थी कि युवती की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिला बागपत के थाना बनौली क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वर नगर निवासी मनोज राणा अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंचे और युवती के शव को की पहचान की।

उन्होंने पुलिस को बताया कि इस युवती का नाम पूजा है और सुनील की बेटी है। पूजा 11 फरवरी की सुबह बड़ौत से कुछ सामान लेने निकली थी। देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

12 फरवरी को बनौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उनका कहना है कि पूजा के पैर के अंगूठे के नीचे पुरानी चोट का निशान है, ऐसा ही निशान मृतका के शरीर पर भी है। जबकि अंगुली में छल्ला भी पहन रखा था। पूजा ने भी वैसा ही छल्ला पहन रखा था।

प्रेमी के साथ ही तो नहीं आई युवती

पुलिस इस थ्योरी पर विचार कर रही है कि युवती का बड़ौत में रहने वाले किसी युवक से प्रेम-प्रसंग हो। युवती प्रेमी के साथ यहां आई हो। किसी बात पर विवाद हो गया हो और हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया।

डीएनए टेस्ट बताएगा असलियत

बागपत के धनौरा सिल्वर नगर निवासी जिस परिवार ने युवती को अपना होने का दावा किया है, वह परिवार युवती की ठोस शिनाख्त नहीं कर सका है। इसलिए असमंजस में है। पुलिस परिजनों का डीएनए कराने का विचार कर रही है। ताकि युवती की शिनाख्त हो सके।

दिल्ली के सीसीटीवी फुटेज देखेगी पुलिस

देहात पुलिस दिल्ली के उस स्थान के सीसी कैमरों की फुटेज देखेगी, जहां से कार चोरी हुई थी। इस सीसी कैमरे की फुटेज में कार चोरों का चेहरा बिल्कुल साफ है। जिसके बाद ही पुलिस अपराधियों तक जल्द पहुंचने में सफलता मिलने की बात कह रही है।


बड़ौत से यहां लाकर क्यों मारा
हापुड़ पुलिस अब इस थ्योरी पर काम कर रही है कि जिस स्थान पर युवती का शव मिला था, वहां जंगल है। पास में ही काली नदी है।

जो शख्स युवती को यहां लाया, उसे रास्ते ही अच्छी जानकारी होगी। यदि युवती बागपत की रहने वाली है तो उसे बड़ौत से यहां लाकर क्यों मारा गया।

बागपत के परिवार ने आकर युवती की शिनाख्त करने का दावा किया है। युवती का चेहरा बुरी तरह से जल चुका है। परिजनों से पूछताछ की गई है। अब परिजनों का डीएनए कराने का फैसला किया गया है। इसके बाद ही युवती की शिनाख्त हो सकेगी। - विशाल यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed