फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BA assaulted two students.

बीए के दो छात्रों में मारपीट, एक के कपडे़ फाडे़

Sat, 22 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 22 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
BA assaulted two students.
दो छात्रों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

एसएसवी पीजी कॉलेज में शनिवार को बीए दो छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक छात्र के कपड़े फट गए और गुम चोट भी आई हैं। उधर छात्रनेता सनी त्यागी ने कॉलेज में आउट साइडर छात्रों के आवागमन पर रोक नहीं लगने पर जोरदार हंगामा किया।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज प्रांगण में बीए प्रथम वर्ष के दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक छात्र ने अपने साथियों को कॉलेज में बुलाकर दूसरे छात्र की जमकर पीटाई की। मारपीट करने के बाद छात्र अपने साथियों के साथ कॉलेज के बाहर चला गया,
विज्ञापन


किसी ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत चीफ प्रोक्टर व अन्य शिक्षकों से की तो उसे हड़का दिया गया। बाद में छात्रनेता सनी त्यागी के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित छात्र को प्राचार्या कक्ष में बुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्राचार्या डॉ. शशि वशिष्ठ का कहना है कि कॉलेज के ही दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें बाहर का कोई छात्र नहीं था। अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed