{"_id":"571107454f1c1b560a4a6ae8","slug":"attempt-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने किशोरी से की गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने किशोरी से की गैंगरेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की कटाई करने गए मजदूर के घर में घुसे दबंगों ने उसकी नाबालिग बेटी से गैंगरेप करने की कोशिश की। पीड़िता की मां ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव का मजदूर दो दिन पहले परिवार की गुजर बसर के लिए गेहूं की कटाई करने गया था। पड़ोस के तीन दबंग घर में घुस आए और मजदूर की नाबालिग बेटी को अकेला देखकर कमरे में खींच लिया।
विज्ञापन
उन्होंने किशोरी से गैंगरेप करने की कोशिश की। किशोरी का चिल्लाना सुनकर पड़ोस में गई उसकी मां घर आई। तब आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित किशोरी की मां ने डीएसपी को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है। डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।