{"_id":"58ceb5074f1c1be3431a16b6","slug":"atm-cash-van-was-being-smuggled-into-liquor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कैश वैन में कर रहे थे शराब की तस्करी, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कैश वैन में कर रहे थे शराब की तस्करी, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
cash van
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान एटीएम कैश वैन में तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का की 75 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर सिंभावली पुलिस ने रविवार की सुबह 11 बजे थाने के सामने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रही एटीएम कैश वैन को रोककर तलाशी ली तो उसमें हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
पुलिस ने वैन में मौजूद दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए तस्कर मुकेश निवासी गांव हसनपुर थाना पलवल हरियाणा और सोनू निवासी चितौली थाना हाफिजपुर हापुड़ हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया वह शराब हरियाणा से अमरोहा ले जा रहे थे। एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुकेश और सोनू के खिलाफ आबकारी एक्ट व शराब तस्करी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन