{"_id":"57f7b8c64f1c1b526a26f5ae","slug":"after-the-encounter-five-crook-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच इनामी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच इनामी दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 07 Oct 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पांच इनामी बदमाशों को दबोच लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में काली नदी पुल के पास मुठभेड़ के बाद पांच इनामी बदमाशों को दबोच लिया गया। उनसे चार तमंचे, तीन बाइक और लूटी हुई 9500 रुपये की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
बदमाशों ने कई लूट की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। शुक्रवार को एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि गुरुवार रात स्वाट टीम प्रभारी संजय त्यागी व थाना देहात प्रभारी दीक्षित त्यागी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी पुलिस को सूचना मिली की ततारपुर बाईपास के समीप काली नदी पुल पर तीन बाइकों पर पांच संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही कर तीन बाइक सहित पांच बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों वे अपने नाम शमीम उर्फ कंजा व अफजल निवासी गंगावली बीबीनगर, आस मोहम्मद उर्फ आशू निवासी मोहल्ला जदाना भोजपुर, अजीम निवासी मोहल्ला शमशाद रोड पिलखुवा,
शाहनावाज उर्फ गोलू निवासी छोटी मस्जिद के पास भोजपुर जिला गाजियाबाद बताया है। पुलिस ने उनके पास से चार तमंचे व 9500 रुपये की नगदी, एक मोबाइल व एटीएम बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि बदमाशों ने चार माह पूर्व जहांगीराबाद में फाइनेंस कर्मचारी से 2.50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से एक चोरी हुई व एक लूटी हुई बाइक बरामद हुई है।
एक बाइक आसमोहम्मद अपनी बता रहा है, उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। शमीम, अफजाल व आसमोहम्मद पर 12- 12 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। शमीम व आसमोहम्मद बीबीनगर थाने से वांछित चल रहे थे।
बदमाश आसमोहम्मद पर लूट व डकैती सहित अन्य मामलों के 15 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि बदमाश मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर व हापुड़ सहित कई जनपदों में सड़कों पर लूट की घटना को अंजाम देते थे।
पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो दिन के भीतर उन्हें बुलंदशहर में एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करनी थी।
जिसमें उन्होंने दस लाख रुपये की लूट की योजना बनाई थी। लूट को लेकर बदमाशों द्वारा रेकी भी की जा चुकी थी। लेकिन समय रहते बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
---