{"_id":"7f1efeab416ce79bc4fd2c5836078dfe","slug":"after-the-abduction-of-girls-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को अगवा करने के बाद दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं को अगवा करने के बाद दुष्कर्म
अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक इंटर कॉलेज के बाहर से दो छात्राओं को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। उधर, पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुट गई है। हालांकि पुलिस मामले को छेड़छाड़ का मान रही है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी दो छात्राएं इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। छात्राओं के मुताबिक आठ जनवरी की शाम वह छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही थीं। तभी कार सवार तीन युवकों ने दोनों छात्राओं को अगवा कर लिया और जंगल ले जाकर उनसे दुष्कर्म किया गया।
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। छात्राओं का कहना है कि आरोपियों ने घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी इसलिए उन्होंने परिजनों को कुछ नहीं बताया। घटना के सात दिन बाद शुक्रवार को उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुट गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ प्रवीन रंजन ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। हालांकि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।