{"_id":"577146d44f1c1b857d79b33e","slug":"account-flown-15-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पासवर्ड पूछ खाते से 15 हजार उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का पासवर्ड पूछ खाते से 15 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के एक किसान से एटीएम का पासवर्ड पूछकर ठगों ने उसके खाते से दो बार में 15 हजार रुपये निकाल लिए। किसान के मोबाइल पर धन निकासी का मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
गांव रसूलपुर निवासी जहीर खेतीबाड़ी का काम करता है। गांव के बाहर इंडियन बैंक में उसका खाता है। रविवार को उसके मोबाइल पर एक काल आई। फोन करने वाले ने अपने को बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम का पासवर्ड पूछा।
विज्ञापन
जहीर ने अपना पासवर्ड बताने से इंकार कर दिया। पर बातचीत के दौरान उसने पासवर्ड पूछ ही लिया। थोड़ी ही देर में जहीर के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें पहले नौ हजार और बाद में छह हजार रुपये निकाले जाने की सूचना आई।
विज्ञापन
रुपये निकाले जाने का मैसेज आते ही जहीर के होश उड़ गए। इसके बाद उसने थाने जाकर तहरीर दी।
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति फोन पर बैंक खाते या एटीएम के पासवर्ड के बारे जानकारी मांगे तो कतई न दें।