फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   96 thousand robbed accountant.

बीड़ी व्यापारी के मुनीम से 96 हजार लूटे

Thu, 16 Jun 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 16 Jun 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
96 thousand robbed accountant.
लूट - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र के काली नदी टोल टैक्स पर बृहस्पतिवार की शाम डिस्कवर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बीड़ी व्यापारी के मुनीम से 96 हजार रुपये लूट लिए। सरेशाम हुई लूट की इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। गढ़ रोड स्थित अहाता आनंद स्वरूप निवासी विशाल की भगवती गंज के सामने बीड़ी का कारोबार है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह मिनी ट्रक में उनका माल बाबूगढ़ छावनी, कुचेसर रोड चौपला पर गया था। मिनी ट्रक को गढ़ निवासी यासीन चला रहा था। नगला कटक निवासी मुनीम प्रदीप और गांव महमूदपुर निवासी नत्थी सिंह साथ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 4:30 बजे तीनों लोग माल की डिलीवरी देकर वापस हापुड़ आ रहे थे। काली नदी टोल टैक्स पर पहुंचते ही गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आए डिस्कवर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर मिनी ट्रक रोक लिया।

बदमाशों ने तमंचे के बल पर मुनीम के हाथ से रुपयों से भरा थैला लूट लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद मुनीम ने व्यापारी विशाल को जानकारी दी।

विशाल की सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था। बीड़ी व्यापारी ने बताया कि थैले में 96 हजार रुपये रखे थे। थाने में तहरीर दे दी गई है।


मौके पर पहुंचे सीओ विशाल यादव ने बताया कि मुनीम और चालक से भी पूछताछ की जाएगी। उधर, एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि लूट की सूचना मिलते ही बदमाशों की तलाश के लिए निर्देश दे दिये गए हैं। तहरीर के आधार पर जांच कराकर मामला दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed