फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बैंक से घर जा रहे ठेकेदार से 50 हजार की ठगी

बैंक से घर जा रहे ठेकेदार से 50 हजार की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक से घर जा रहे ठेकेदार से 50 हजार की ठगी
बैंक से घर जा रहे ठेकेदार से 50 हजार की ठगी
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फ्रीगंज रोड पर बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक ठेकेदार से दो ठगों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिये। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी कमल किशोर शर्मा किसी मिल में ठेकेदारी करता है। सोमवार की दोपहर वह गढ़ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर पैदल ही घर जा रहा था। जैसे ही वह फ्री गंज रोड पर कचहरी के पास पहुंचा तो सामने से एक युवक ने उसे साइकिल से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक अन्य युवक पीछे से आ गया। इसी गहमागहमी में दोनों युवकों ने उसकी जेब में रखे पचास हजार रुपये निकाल लिये। दोनों युवकों के जाने के बाद पीड़ित को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed