फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को तलाक दिया

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को तलाक दिया

Wed, 22 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को तलाक दिया
दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दे दिया तलाक
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति पर कुकर्म, ससुर और देवर पर रेप का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।

गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसका निकाह जनपद बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। जिसमें उसके पिता ने करीब चार लाख रुपया खर्च किया था। लेकिन उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। जिन्होंने शादी के कुछ समय बाद से ही एक लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दीं। इतना ही नही तलाक का डर दिखाकर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संभोग भी किया। वहीं ससुर और देवर ने भी उसके साथ रेप किया। जिसकी शिकायत पर पति ने उसे बेरहमी से मारपीट की। उसने बताया कि गर्भवती होने के बावजूद पति और ससुर उसके साथ जबरदस्ती करते हैं, वहीं 10 जुलाई को ससुर के कहने पर उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। पीड़िता ने पति, ससुर, देवर,नन्द को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed