फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   निकाह से 10 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती

निकाह से 10 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती

Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
निकाह से 10 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती
निकाह से 10 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती
विज्ञापन


हापुड़। नगर के मोहल्ला मजीदपुरा में घर की छत पर कपड़े लेने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। युवती का दस दिन बाद निकाह होना था। परिजनों ने पड़ोसी विवाहित युवक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मजीदपुरा की एक गली निवासी एक युवती घर की छत से कपड़े उतारने गई थी। कुछ देर बाद उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो वह आग की लपटों से घिरी थी।
विज्ञापन

परिजन ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया और युवती को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना दी। हालांकि चिकित्सकों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक छत से उनके यहां कूद गया और ज्वलनशील पदार्थ से भीगा दुपट्टा युवती के ऊपर डालकर आग लगा दी। उसके बाद युवक फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि युवती का 26 अप्रैल को निकाह होने वाला था।

इस संबंध में सीओ राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी गहनता से जांच की जाएगी। अगर जांच में आरोप सही निकला तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed