{"_id":"5ac66b6c4f1c1bc4618b5d1b","slug":"91522953068-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची के प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को आग लगाने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची के प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को आग लगाने की कोशिश की
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को आग लगाने की कोशिश की
गढ़मुक्तेश्वर। रिश्ते की चाची से प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने केरोसीन छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों समेत ग्रामीणों को आता देख वह मौके से भाग निकला।
गंगा खादर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का रिश्ते में लगने वाली चाची से प्रेम प्रसंग चल रहा था, अक्सर दोनों के बीच वाद-विवाद भी चलता रहता है। क्योंकि युवक अक्सर चाची के साथ मारपीट भी कर देता। बुधवार की रात में एक बार फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज युवक ने घर में रखा केरोसीन अपने कपड़ों पर डाल लिया और चाची के परिजनों की फंसाने की धमकी देते हुए आग लगाने की कोशिश करने लगा। लेकिन खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण वहां पहुंच गए, जिन्हें देखते ही हंगामा कर रहा युवक मौके से भाग निकला। हालांकि बाद में युवक घर लौट आया और परिजनों द्वारा डांट फटकार करने पर रिश्ते की चाची से जीवन भर कोई भी वास्ता न रखने की कसम खा ली। एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है, इस बाबत कोतवाली में कोई भी तहरीर अथवा शिकायत नहीं आई है।