{"_id":"5c2674ccbdec2256c106e22e","slug":"81546024140-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने बैंक कर्मियों पर खाते से 20 हजार निकालने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने बैंक कर्मियों पर खाते से 20 हजार निकालने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के खाते से निकले 20 हजार, बैंक कर्मियों पर आरोप
हापुड़। गांव दत्तियाना निवासी एक किसान ने भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों के साथ डीएम से शिकायत कर सिखैड़ा स्थित एक बैंक के कर्मचारियों पर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
किसान राकेश त्यागी ने बताया कि बैंक से उसने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। बैंक अफसरों ने बहुत से कागजों के साथ साथ ट्रांसफर वाउचरों पर भी उससे दस्तखत करा लिए।
आरोप है कि बैंक कर्मियों ने उसके खाते से बिना उसे बताए 20 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में उसने बैंक अफसरों से शिकायत की। लेकिन उसकी बात सुनने के बजाय भगा दिया गया। पीड़ित किसान ने भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपकर, कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मौके पर इंद्राज सिह, जयवीर सिंह, सचिन हूण, राकेश आदि मौजूद रहे।