फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   राशन हड़पने वाला एक आरोपी दबोचा

राशन हड़पने वाला एक आरोपी दबोचा

Tue, 30 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
राशन हड़पने वाला एक आरोपी दबोचा
राशन हड़पने वाला एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। सरकारी राशन की दुकान पर बायोमैट्रिक मशीन में भी धांधली कर राशन हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ढाई महीने पहले पूर्ति विभाग ने किलो कोना निवासी दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस मामले में संलिप्त कुछ और लोगों की भी तलाश कर रही है।

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति की मोहल्ला किला कोना में सस्ते गल्ले की दुकान है। करीब ढाई माह पहले राशन डीलर ने दुकान पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मिलकर एक आधार कार्ड का प्रयोग कर 136 बार राशन निकालकर हड़प लिया था। इस मामले में आपूर्ति विभाग द्वारा कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में लिप्त आरोपी मोहल्ला किला कोना निवासी महबूब पुत्र सहाबुद्दीन को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दुकान पर काम करने वाला स्टॉफ बायोमैट्रिक राशन प्रणाली में धांधली कर राशन की चोरी कर रहे थे। वह दुकान पर राशन तोलने का काम करता था। जबकि धांधली कंप्यूटर ऑपरेटर व राशन डीलर की देखरेख में होती थी। इस मामले में अन्य कई लोग शामिल है। पुलिस इन लोगों की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed