{"_id":"5bcf67b0bdec22698c6e3eb8","slug":"81540319152-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने वृद्धा से सात लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने वृद्धा से सात लाख रुपये ठगे
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजे ने वृद्धा से सात लाख रुपये ठगे
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव इनायतपुर निवासी एक अनपढ़ वृद्धा ने अपने भतीजे पर झांसा देकर सात लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। भतीजे ने वृद्धा का फर्जी अंगूठा लगाकर पूरी वसीयत अपने नाम करा ली और अब उसे बेघर करने का प्रयास किया जा रहा है। वृद्धा ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
नयागांव इनायतपुर निवासी केला देवी ने बताया कि उसके पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद उसके एक भतीजे ने झांसा देकर मकान बनवाने के नाम पर उनसे ढाई लाख रुपये की मांग की। एक दिन वह वृद्धा को अपने साथ बैंक ले गया और बैंक से यह रकम निकलवा ली। उसके बाद उसने पचास हजार रुपये मांगे और किसान क्रेडिट कार्ड से 50 हजार के बजाय साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। कुल मिलाकर उसने अलग अलग समय पर सात लाख रुपये ठग लिये। इसके अलावा उनके भतीजे ने एक कोरे कागज पर उनका अंगूठा लगवाकर पूरी वसीयत अपने नाम करा ली। इस बात की जानकारी वूद्घा को हुई तो उसने विरोध किया। अब उसे बेघर करने का प्रयास किया जा रहा है। गढ़ पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी संकल्प शर्मा ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।