{"_id":"5ad397be4f1c1b360b8b4b67","slug":"81523816382-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने हड़पे 4.41 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने हड़पे 4.41 लाख रुपये
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने हड़पे 4.41 लाख रुपये
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला सिकंदर गेट निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दबंगों पर 4.41 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला सिकंदर गेट निवासी आस मोहम्मद पुत्र शब्बीर अहमद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने नगर के ही कुछ लोगों को सात भैंस छह लाख रुपये में बेची थीं। उक्त लोगों ने एक लाख 59 हजार रुपये मौके पर ही दे दिए थे। जबकि बाकी की रकम कुछ दिन बाद देने का वादा कर भैंस लेकर चले गए थे। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन बाद जब उसने उक्त लोगों सेे चार लाख 41 हजार रुपये की मांग की तो उन्होंने 15 अप्रैल को रुपये देने की बात कहकर उसे टरका दिया। आरोप है कि रविवार को रुपये की मांग करने पर उक्त लोगों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर दी। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित को भगा दिया।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।