{"_id":"5ab548c44f1c1bc1758b715e","slug":"81521830084-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दबंगों ने महिला से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दबंगों ने महिला से की मारपीट
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर दबंगों ने
महिला से की मारपीट
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला नवाजीपुरा के एक मकान में घुसकर दबंगों ने महिला से मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला नवाजीपुरा निवासी नगमा पत्नी नफीस ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी सास सकीला के साथ घर में ही थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया था।
पति की गैरमौजूदगी में मोती कालोनी निवासी एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर आ गया। उक्त लोग घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी महिला के घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। इसमें शकीला के हाथ में चोट लगी है।
विज्ञापन
शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।