{"_id":"59e3a7234f1c1bcf538b78c3","slug":"81508091683-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक ने खड़ी रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी ट्रक ने खड़ी रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालक की मौत
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी ट्रक ने खड़ी बस में मारी टक्कर, चालक की मौत
- बस में सवार यात्रियों में मची चीख पुकार, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर निजामपुर के पास मिनी ट्रक ने खराब खड़ी रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चालक की मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई जिनमें से दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग पांच बजे कौशांबी डिपो की बस हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। निजामपुर के पास बस का टायर फट गया। इस पर बस चालक ने उसे साइड में खड़ा कर दिया। तभी पीछे से तेज गति से आया मिनी ट्रक बस में टकरा गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पीछे सीट पर बैठे दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। लेकिन मिनी ट्रक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की शिनाख्त योगेश निवासी गांव सलावा जिला मेरठ के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु रूप से चालू कराया। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।