फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   74 thousand rupees robbed by drugs

नशीला पदार्थ पिलाकर 74 हजार रुपया लूटा

Sun, 19 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Updated Sun, 19 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
74 thousand rupees robbed by drugs
money - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला आदर्शनगर में एक व्यक्ति ने अपने परिचित पर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद 74 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने होश आने पर मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं, पुलिस मामले को लेनदेन से जुड़ा बता रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पप्पू निवासी आदर्शनगर ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को एक लाख 55 हजार रुपये में मकान बेचा था। रुपये लेकर वह घर आ गया, उसने मोहल्ले के ही अलग-अलग दो लोगों को लेनदेन के 65 हजार व 16 हजार रुपये दे दिए। जबकि 74 हजार रुपये उसके पास रखे हुए थे
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार रात वह एक परिचित के यहां पहुंचा। उसने उसके साथ शराब पीने की बात कही। इसी बीच आरोपी ने शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और मौका पाकर उसके पास रखे 74 हजार रुपये उसने लूट लिए। सुबह होश आने पर उसने रुपयों की तलाश की, लेकिन रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शराब पीने के दौरान कुछ कहासुनी हुई होगी। दोनों में पहले से ही आपस में लेनदेन चलता है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed