{"_id":"5c4f48ddbdec2211d240b763","slug":"71548699869-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर गलत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर गलत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। गांव धनौरा में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में प्रधान पक्ष के लोगों ने गलत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। सोमवार को रालोद तथा प्रधान संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की। एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि 26 जनवरी की रात गांव धनौरा के ललित फौजी और ग्राम प्रधान पति योगेश्वर पक्ष में मारपीट हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
सोमवार सुबह प्रधान पति योगेश्वर त्यागी पर गलत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने का आरोप लगा, रालोद जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, गौरव प्रताप, शिवकुमार त्यागी, डा. एसपी सिंह के साथ बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता, सपा जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, बसपा जिलाध्यक्ष सतीश प्रधान, प्रधान संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने शराब के नशे में हमला किया। जबकि पुलिस ने उल्टे उन्हीं के लोगों के खिलाफ 307 और 452 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है, जोकि गलत है। शिकायत करने वालों में नानकचंद शर्मा, यशवीर सिंह, मांगेराम त्यागी, कुलदीप, रविंद्र प्रधान, टेनपाल, जितेंद्र मलिक, नितिन बाना, महेंद्र त्यागी, नरेंद्र त्यागी समेत कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी। जांच पूरी होने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी।