फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बेटी की मौत से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई

बेटी की मौत से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई

Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेटी की मौत से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई
बेटी की मौत से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई, बचाया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बेटी की मौत के सदमे से परेशान महिला ने गंगा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान गोताखोरों ने उसे सकुशल गंगा से निकालकर पुलिस को सौंप दिया।

मेरठ के शास्त्री नगर निवासी एक महिला शुक्रवार सुबह ब्रजघाट गंगा नगरी पहुंची। वह काफी देर तक गंगा पुल पर टहलती रही। करीब साढ़े 11 बजे अचानक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। महिला को गंगा में कूदता देखकर तट पर मौजूद गोताखोर मल्लाह भोलू और दीपचंद केवट ने भी गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने बताया कि उसकी नवजात बच्ची की मौत के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। ब्रजघाट चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed